Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ताजा टीवी ने जीआरएसई के सहयोग से ‘भारत की खोज’ का किया अभूतपूर्व आयोजन- फिनाले में रोमांचक माथापच्ची के साथ क्विजडम का पटाक्षेप

07 Aug 2023

ताजा टीवी ने जीआरएसई के सहयोग से ‘भारत की खोज’ का किया अभूतपूर्व आयोजन-  फिनाले में रोमांचक माथापच्ची के साथ क्विजडम का पटाक्षेप

कोलकाता। पिछले लगभग एक महीने की अनवरत दौड़ धूप के पश्चात् ताजा टीवी के अभूतपूर्व आयोजन ‘क्विजडम’ का रविवार को पटाक्षेप हुआ। इस अवसर पर राज्य सरकार के नवनिर्मित ‘धनोधान्य’ के भव्य ऑडिटोरियम में फिनाले के आयोजन में मुख्य अतिथि जीआरएसई (गार्डेनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स) के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक कोमोडोर पी आर हरि सपत्नीक पधारे थे। साथ ही डेनमार्क की कोलकाता में वाणिज्य दूत श्रीमती स्मिता बाजोरिया, जीआरएसई के वित्तीय निदेशक रमेश कुमार दास, श्रीमती अपर्णा दाश, मिसेज इंडिया रही रिचा शर्मा, विन पेन के एमडी नरेश जालान, डीआईजी सुब्रतो घोष डायरेक्टर (पर्सनल) के साथ ताजा टीवी के प्रमुख विश्वम्भर नेवर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपिन नेवर ने किया। संयोजन में विक्रम, अमृता, उदिता, वेदांश की प्रमुख भूमिका थी।

आज फिनाले में क्विज रोमांचित करने वाला था। प्रतियोगिता की प्रक्रिया के पश्चात् 6 स्कूलें एमसी केजरीवाल, साउथ प्वाइंट, कलककत्ता ब्वायज, लॉ मार्टिनेयर फॉर ब्वायज, शाव पब्लिक बेहाला, डीपीएस रूबी पार्क फिनाले पहुंची। वैसे इस क्विज में कुल 112 स्कूलों की भागीदारी रही जो अब तक हुई प्रतियोगिताओं में सबसे बड़ी संख्या थी। यही नहीं 53 हजार छात्र-छात्राओं की भागीदारी अभी तक किसी शैक्षणिक इवेन्ट में एक साथ नहीं हुई।

6 स्कूलों के बीच स्टेज पर क्विजिंग हुई उनके बीच प्रतिस्पर्धा रोमांचक रही। हर सवाल के जवाब के साथ ग्राफ ऊपर नीचे हो रहा था। पहले से कुछ भी अनुमान लगाना मुश्किल हो गया कि सि फिनाले की बादशाहत किसे हासिल होगी। विशेष रूप से कभी एमसी केवी आगे तो कभी कलकत्ता ब्वायज और साउथ प्वाइंट भी कई बार लगा विनर होगा। अंतोतगत्वा कलकत्ता ब्वायज स्कूल ने 220 अंक प्राप्त कर क्विजडम का सिकन्दर बना। दो रनर में पहले एमसी केवी और दूसरे स्थान पर साउथ प्वाइंट रहे। इन सभी स्कूलों को उनके तीन-तीन विद्याथियों ने प्रतिनिधित्व किया। क्विज मास्टर अरित्रो चौधरी एवं ध्रुव चटर्जी ने बड़ी कुशलता के साथ इस प्रतियोगिता का संयोजन किया।
पूर्व घोषणा के अनुसार फिनाले में विजयी टीम के तीन छात्र सदस्यों सौरभ मंडल (क्लास 8). अनर्धा दत्ता (क्लास 9) एवं क्लास 10 के सोमरिक बसु ने मिलकर ट्रॉफी जीती एवं वीनर टीम को ताजा टीवी की ओर से 60 हजार रुपये का चेक भेंट किया गया। इसके साथ ही एमसी केजड़ीवाल विद्यालय के प्रतिभागियों सनुज रुइया, चिराग तुलस्यान, कुशाघ्र पटेल को ट्रॉफी के साथ 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया. तीसरी विजयी टीम साउथ प्वाइंट की ओर से अहर्षी दास कक्षा आठ, सौराध्या अधिकारी कक्षा 9 एवं समृद्धो बोस कक्षा दस ने ताजा टीवी से 15 हजार का चेक प्राप्त किया। अन्य तीन टीमों क्रमश: लॉ मार्टिनियर फॉर ब्वायज, शॉ पब्लिक स्कूल , बेहाला एवं डीपीएस (पूरी पार्क) में प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।

ताजा टीवी ने बताया कि विन पेन, वा मोमो, इमामी, नेचुरल ग्रुप, स्पोराइट वेलनेस, इस पूरे आयोजन के प्रायोजक थे। सभी भागीदार 53 हजार बच्चों को ढेर सारे गिफ्ट दिये गये एवं प्रतिभागी प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News